01. त्तर भारत में 'डीप फ्रीज': भीषण शीतलहर और बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.2°C दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में पारा 0.6°C तक लुढ़क गया। घने कोहरे के कारण 100 से ज्यादा ट्रेनें और दर्जनों उड़ानें प्रभावित हैं।
02. ईरान से निकलने की चेतावनी: अमेरिका ने ईरान में बढ़ रहे हिंसक प्रदर्शनों और सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए अपने नागरिकों के लिए 'लीव ईरान नाउ' एडवाइजरी जारी की है। नागरिकों को तुर्की या आर्मेनिया के रास्ते जमीनी मार्ग से निकलने की सलाह दी गई है।
03. कीव पर रूसी हमला: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य 8 क्षेत्रों पर पूरी रात बमबारी की। करीब 300 ड्रोन और 18 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, जिससे पावर ग्रिड को भारी नुकसान पहुंचा है। कड़ाके की ठंड के बीच लाखों लोग बिना बिजली और हीटिंग के रहने को मजबूर हैं।
04. बिहार कांग्रेस में रार: पटना में आयोजित पारंपरिक 'दही-चूड़ा' भोज से कांग्रेस के सभी 6 विधायकों के नदारद रहने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मकर संक्रांति के बाद ये विधायक पाला बदल सकते हैं।
05. SIR पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई: चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर CJI सूर्यकांत की बेंच आज सुनवाई कर रही है। याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि यह प्रक्रिया मतदाताओं के अधिकारों का हनन करती है।
06. ट्रंप का 'टैरिफ वार': राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के लिए नया दांव चला है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उसे अमेरिका के साथ व्यापार करने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
07 अमित शाह का गुजरात दौरा: केंद्रीय गृह मंत्री आज से अपने गृह राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वे गांधीनगर में BSL-4 लैब का भूमिपूजन करेंगे और कल अहमदाबाद में कार्यकर्ताओं के साथ पतंगोत्सव मनाएंगे।
08. इंडिया ओपन बैडमिंटन: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज से इंडिया ओपन (Super 750) शुरू हो रहा है। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन घरेलू दर्शकों के सामने भारतीय चुनौती पेश करेंगे। सिंधु लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रही हैं।
09. बांग्लादेश सरकार पर सवाल: भ्रष्टाचार विरोधी संस्था TIB ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि उसने 8 नए अध्यादेशों के जरिए नौकरशाही के आगे सरेंडर कर दिया है। संस्था ने इन सुधारों को अपारदर्शी बताया।
10. अमेरिका का वीज़ा क्रैकडाउन: ट्रंप प्रशासन ने पिछले एक साल में 1,00,000 से अधिक गैर-प्रवासी वीज़ा रद्द कर दिए हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं जिनका सोशल मीडिया रिकॉर्ड संदिग्ध पाया गया या जिन्होंने वीजा नियमों का उल्लंघन किया।