01. पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए जासूसी: पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए जासूसी (Espionage) करते दो संदिग्ध (Two Suspects) अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के ईटानगर (Itanagar) में गिरफ्तार किए गए हैं।
02. लूथरा ब्रदर्स हिरासत में: भगोड़े (Fugitive) लूथरा ब्रदर्स को हिरासत (Detained) में लिया गया है। ये गोवा नाइट क्लब अग्निकांड (Goa Night Club Fire) के बाद थाईलैंड (Thailand) भाग गए थे।
03. मिसाइल परीक्षण के लिए खतरा जोन: मिसाइल परीक्षण (Missile Test) की तैयारियों के बीच भारत ने नोटिस जारी किया है और 2520 KM तक खतरे का जोन (Danger Zone) घोषित किया है।
04. UNSC में पाक एयरस्ट्राइक की निंदा: UNSC (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) में भारत ने अफगानिस्तान (Afghanistan) में पाक एयरस्ट्राइक (Pak Air Strike) और निर्दोषों की मौत (Innocent Deaths) की कड़ी निंदा (Strong Condemnation) की है।
05. इंडिगो संकट पर खेद: इंडिगो फ्लाइट संकट पर कंपनी के चेयरमैन ने खेज (Regret) जताया है।
06. लोकसभा में चुनावी सुधारों पर बहस: चुनावी सुधारों और मतदाता सूची से जुडी विशेष गहन पुर्निक्षण-एस.आई.आर. (SIR) पर कल लोकसभा में ज़ोरदार बहस हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर अपने वोट बैंक को सुरक्षित करने के लिए अवैध प्रवासियों (Illegal Immigrants) को बचाने का आरोप लगाया।
07. भारत-इजराइल ने दोहराई जीरो टॉलरेंस की बात: भारत और इजराइल ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की बात दोहराई है।
08. अमरीकी फेडरल रिज़र्व ने ब्याज दर घटाई: अमरीकी फेडरल रिज़र्व (US Federal Reserve) ने अपनी मानदंड ब्याज दर (Benchmark Interest Rate) में शून्य दश्मलव दो पांच प्रतिशत (0.25%) अंकों की कटौती की है।
09. भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा T-20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज शाम सात बजे से चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
10. H-1B वीजा जांच का दायरा बढ़ा: अमेरिका (US) ने H-1B वीजा आवेदकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति (Online Presence) की जांच का दायरा (Scope) बढ़ाया है।